फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 साल के वृद् पर बाइक चोरी का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
90 साल के वृद्ध पर बाइक चोरी का आरोप, हंगामा
विज्ञापन


- थाना पुलिस पर लगाया दबिश के नाम पर उत्पीड़न का आरोप

मेरठ। शाहपीर गेट के पास रविवार रात को 90 साल के वृद्ध पर बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने वृद्ध के घर दबिश दी। वृद्ध के घर दबिश पर आसपास के लोग भड़क गये और पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर गेट निवासी दो लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों ने उनकी बाइक चोरी कर ली। जिसके बाद पुलिस 90 वर्षीय हाजी वहीद के घर पर पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि आपने बाइक चोरी की है। इस पर वृद्ध ने कहा कि मेरी उम्र तो समझ लें। क्या मैं बाइक चोरी कर सकता हूं। पुलिस ने तीन अन्य नाम और भी लिए। इस बीच पुलिस की दबिश को लेकर वृद्ध ने एतराज जताया और आसपास के लोगों को लेकर शाहपीर गेट पुलिस चौकी पर पहुंच गया और हंगामा कर दिया। वृद्ध ने कहा कि कुछ लोग साजिशन फंसाने के लिए पुलिस को फर्जी तरह से सूचना देकर दबाव बनाते हैं। उसके बाद फैसला करने के लिए पैसों की मांग करते हैं। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि बाइक चोरी की गलत सूचना देने वालों की पुलिस जांच कर रही हे। इस मामले में चौकी इंचार्ज से भी जवाब मांगा गया है। बिना जांच पड़ताल के पुलिस किसी को परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें