फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावड़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

लावड़। कस्बे में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए कस्बेवासियों का तांता लग गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 35 वर्षीय जाकिर पुत्र हमीद मजदूरी का कार्य करता है। बताया गया कि शनिवार की सुबह अपने घर के बाहर शौचालय के गड्ढे की सफाई कर रहा था। इसी बीच गड्ढे के पास से बिजली का तार जा रहा था। व्यक्ति पानी में भीगा होने के कारण वह तार की चपेट में आ गया। जिसके चलते करंट लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बेटियां है। जिसके चलते परिवार में लालन-पोषण का भी कोई माध्यम नहीं है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। हालांकि बाद में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें