मवाना। क्षेेत्र के एक गांव में वृद्ध पर तीन नाबालिग बच्चियों को डेढ़ घंटे तक कमरे में बंद रखकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इस पर पीड़ितों के परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव की सात एवं आठ वर्षीय तीन बच्चियां शाम करीब साढे़ चार बजे से लापता थीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शाम लगभग छह बजे उन्हें गांव के ही एक वृद्ध के कमरे से निकलते देखा। परिजनाें ने बच्चियों से जानकारी दी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। आरोप है कि वृद्ध ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाई तथा उनके साथ अश्लील हरकत की। वहीं, आरोपी ने भागने का प्रयास किया तो परिजनों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।