फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। मेरठ रोड स्थित ग्राम इकला रसूलपुर के सामने शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत गई। पीड़ित के चाचा ने रविवार को थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे मेरठ रोड स्थित ग्राम इकला रसूलपुर के सामने बेकाबू सेंट्रो कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें सड़क किनारे बाइक पर खड़े सैफपुर के जगजीवनपुरी निवासी मदनपाल, नितिन एवं ग्राम खजूरी निवासी मोहम्मद आरिफ उसकी पत्नी रिहाना पुत्र ताविज तथा कार सवार महिला चिकित्सक रिजवाना और उनका पुत्र सुहान भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने बाइक सवार पांचों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पांचों की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया था। वहीं, देर रात मेरठ निजी अस्पताल में नितिन की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को पीड़ित चाचा रतनपाल ने थाने में अज्ञात महिला कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें