फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू देवी देवताओं के अश्लील फोटो शेयर करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अश्लील फोटो शेयर करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदी। कस्बे के एक व्यक्ति के खिलाफ एक ग्रुप में धार्मिक अश्लील फोटो शेयर करने के मामले में पसगवां कोतवाली क्षेत्र के चौबियापुर निवासी योगेश अवस्थी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि नामजद अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी के पैड पर ब्लाक संयोजक पसगवां योगेश अवस्थी ने मोहम्मदी कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि मोहम्मदी के एक व्यक्ति ने फेस बुक ग्रुप की पोस्ट को शेयर किया, जिससे हम सभी की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। इस व्यक्ति की मंशा सामाजिक दृष्टि से उचित प्रतीत नहीं होती। पुलिस ने योगेश अवस्थी की आईटी एक्ट संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच अतिरिक्त निरीक्षक इरशाद त्यागी को सौंपी गई है। इस मौके पर पसगवां ब्लाक प्रभारी सूरज दीक्षित, न्याय पंचायत प्रभारी शिवमोहन मिश्रा, मोहम्मदी ब्लाक संयोजक अजीत मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष यशराज सिंह, ब्लाक प्रभारी कृष्णा पाठक, ब्लाक उपाध्यक्ष आकाश अवस्थी मौजूद रहे। उधर इस बाबत इंस्पेक्टर डीके सिंह का कहना है कि मामले पर नजर रखी जा रही है और मोहल्ले में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें