किठौर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने युवक पर घर पर बुलाकर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसने गांव के ही एक युवक को चालीस हजार रुपये उधार दिलाए थे। युवक ने प्रतिमाह किस्त अदा करने का वादा किया था। आरोप है कि उक्त युवक ने दस माह तक किस्त अदा की। उसने आज किस्त के पैसे लेने पुत्र को उक्त युवक के पास भेजा। इस पर युवक ने रुपये देने से इनकार करते हुए बच्चे से अपनी मां को भेजने के लिए कही। इस पर महिला उसके घर गई तो युवक ने उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। उसने विरोध करने पर मारपीट की। इस बाबत पीड़ित ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।