फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला घोंटकर हत्या, शव नंगली आजड़ में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला/मेरठ। नंगली आजड़ गांव में बने चैरिटेबिल अस्पताल के पास एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के गांव नंगली आजड़ स्थित श्रीपरमहंस चैरिटेबिल अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 32 साल के आसपास है। युवक नीले रंग का लोवर और हल्के नीले रंग की धारीदार शर्ट पहने हुए था। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि हो सकता है कि दूसरे स्थान पर युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि लग रहा है कि पहले युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है उसके बाद चेहरे कोई केमिकल या तेजाब डाला गया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
शव ले जाने में हुई परेशानी
पुलिस ने शव को मेडिकल ले जाने के लिए नंगली गांव से सकौती तक चलने वाले टेंपो चालकों को बुलाया, लेकिन चालकों ने जाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं कुछ टेंपो चालक तो अपनी सवारियों को भी बीच रास्ते में छोड़कर चले गए। इसके बाद पुलिस गांव के टेंपो स्टैंड पर पहुंची। वहां खड़े एक टेंपो का चालक पुलिस को देखकर टेंपो को छोड़कर चला गया। जिसके बाद पुलिस ग्रामीणों की मदद से खुद ही टेंपो को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और शव को मेडिकल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें