फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बनाकर दो ट्रैक्टर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/खरखौदा। हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार दिनदहाडे़ दो ट्रैक्टर लूट लिए। बदमाश ट्रैक्टर लूटने के बाद दोनों चालकों को जंगल में फेंककर फरार हो गए। इस मामले को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब का शाह अंबाला निवासी तेजपाल पुत्र रामकिशन प्रीत ट्रैक्टर कंपनी में चालक है तथा कंपनी से ट्रैक्टर चालक एजेंसी तक पहुंचाता है। मंगलवार सुबह तेजपाल दो नए प्रीत ट्रैक्टरों को टूचेन कर अलीगढ़ के लियेे चला था। बुधवार तड़के करीब पांच बजे तेजपाल ट्रैक्टरों को लेकर हापुड़-मेरठ रोड स्थित गांव लालपुर के पास शर्मा ढाबे पर पहुंचा।
ढाबे पर नाश्ता कर वह जैसे ही वहां से निकला तो पीछे से कार में आए बदमाशों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रुकवा लिया। कार से उतरे हथियारबंद चार बदमाशों ने तेजपाल को गन प्वाइंट पर लेकर कार में बंधक बनाकर डाल लिया। दोनों ट्रैक्टर, मोबाइल व नगदी लूट ली। कुछ दूर बदमाशों ने चालक को रास्ते में फेंक दिया। चालक ने दोबारा से ढाबे पर पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित चालक को साथ लेकर घंटों तक आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस चालक को अपने साथ थाना खरखौदा ले गयी।
विज्ञापन

चोरी में केस दर्ज
मामला लूट का था, दिन भर पुलिस ने इसकी जांच भी की। लेकिन पुलिस ने इस मामले को चोरी में दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया है। खरखौदा थानाध्यक्ष का चार्ज एएसपी अमित कुमार आनंद पर है। एएसपी का कहना कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

खास बातें:
- पुलिस का खेल, लूट का मामला चोरी में दर्ज किया
- चालक हिरासत में, पुलिस कर रही है अभी पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें