फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक प्रमोद के परिजनो ने सैनी समाज के युवको के खिलाफ कराई हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा।
विज्ञापन

शाहपुर के जंगल में प्रमोद उर्फ काले कश्यप की हत्या में गांव के सैनी समाज के चार युवकों के खिलाफ रंजिशन हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को शाहपुर निवासी प्रमोद उर्फ काला (20) की हत्या कर गांव के ही धर्मपाल पुत्र भरता की ट्यूबवेल के पास फेंक दिया था। प्रमोद के गले पर रस्सी का निशान बना था। इससे उसकी गला घोंटकर हत्या किया जाना स्पष्ट हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था। शुक्रवार को प्रमोद के शव का अंतिम संस्कार के बाद परिजन थाने पहुंचे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता सुक्खी कश्यप ने बताया कि एक साल पहले सैनी समाज की एक युवती को उसका भतीजा बहला-फुसलाकर ले गया था। हालांकि बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसको लेकर वे उनसे रंजिश रखने लगे। गांव के ही नवीन पुत्र अमरपाल, अजय पुत्र कमरपाल, सोनू पुत्र मामचंद व अजित पुत्र शिवचरण ने बृहस्पतिवार को पहले शराब पिलाई फिर प्रमोद की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसओ अजय चौधरी का कहना है कि शीघ्र ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


साधारण सभा में जुबानी जंग से हाथापाई
बहसूमा।
रामराज स्थित मॉडर्न इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति रामराज की वार्षिक साधारण सभा हुई। इसमें सदस्यों ने बजट प्रस्ताव पर हंगामा किया। किसानों ने रामराज गन्ना समिति के सचिव एवं बोर्ड को बिकाऊ माल की संज्ञा से नवाजा। आक्रोशित किसान, बोर्ड पदाधिकारी एवं सचिव के साथ कई बार हुई जुबानी जंग के बाद हाथापाई पर उतारू हो गए। इसी दौरान वर्ष 2018-19 का बजट पारित हुआ।
सहकारी गन्ना समिति रामराज स्थित मॉडर्न इंटर कॉलेज में वार्षिक रिपोर्ट पेश करना प्रस्तावित था। इस समिति का वास्तविक उद्देश्य समिति से जुडे़ किसानों की आर्थिक एवं सामाजिक दशा में सुधार करना तथा एकता के सूत्र में बांधकर सुखमय बनाना है। उनके गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल को कराना एवं उसके मूल्य का भुगतान, खाद, कीटनाशक, उन्नतशील गन्ना बीज प्रजातियों आदि की जानकारी कराना है।
किसानों के हितों के लिए बनी समिति ही किसानों के लिए अभिशाप बनती जा रही है। बैठक में प्रांरभ से ही किसानों ने रामराज गन्ना समिति बोर्ड के पदाधिकारी व समिति सचिव देवेंद्र कुमार तथा वैंडर किरण चंद पर फर्जी बांड और फर्जी पर्ची जारी करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने सचिव, चेयरमैन व वैंडर पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार तथा धांधली करने का आरोप लगाया है। किसान विजय गुर्जर, राजपाल ठाकुर का कहना है कि समिति सचिव एवं पदाधिकारियों ने मिल से सेटिंग करके चेहतों को फर्जी बांड चालू कर पर्ची दी गई है। वैंडर किरणचंद एवं बोर्ड पदाधिकारी गन्ना माफिया से सेटिंग कर 250 रुपये में गन्ना खरीद करा रहे हैं। किसानों के खेतों मेें अभी 40 प्रतिशत गन्ना खड़ा है। किसान पर्चियों के लिए जूझ रहे हैं। वहीं, दूसरी और करोड़ों रुपये का खेल खेला जा रहा है। चेयरमैन और बोर्ड को किसानों ने बोलने तक नहीं दिया।
किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्रों पर आठ-आठ दिन में तौल हो रही है। किसान कैसे गन्ना आपूर्ति कर पाएगा। आरोप है कि समिति से जुडे़ बत्तीस किसानों का अवैध रूप से बेसिक कोटा पूरा करके दिया है। बाकि किसानों का 50 प्रतिशत ही बेसिक कोटा पूरा हो पाया है। किसानों ने मिल प्रबंधन, बोर्ड पदाधिकारी, सचिव व वैंडर के प्रति रोष व्यक्त किया। सचिव देवेंद्र कुमार ने छिलौर गांव के 24 फर्जी सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने की बात कही है। इस मौके पर चेयरमैन हरमेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन रामकुमार गुर्जर, सुभाष, राजेश्वर दयाल, सरदार जसविंद्र सिंह रंधावा, सचिन प्रधान, ठाकुर जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम घोषित किया
बहसूमा। कस्बा स्थित श्री मनफूल कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा एक से 11 तक सभी छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य भावना चौधरी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सभी छात्राओं को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की। उन्होने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें