फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेइज्जती का बदला लेने को की थी मामा की हत्या

Fri, 30 Mar 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव दहेना में 13 मार्च की रात हुई राजबहादुर उर्फ मामा की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए अल्हागंज पुलिस ने शुक्रवार सुबह प्रसाद ढाबा के पास हत्यारोपी गांव मनिहार निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने 50 रुपये की खातिर बेइज्जत किए जाने पर बदला लेने के लिए ईंट से सिर कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि घटना की विवेचना में राकेश का नाम सामने आने पर जब उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। तब उसने घटना का राज उगला। राकेश ने बताया कि वह राजबहादुर उर्फ मामा की बहुत सेवा करता था। अपनी बाइक पर बैठाकर इलाज कराने व अन्य जगह ले जाता था। घटना से दो दिन पहले वह राजबहादुर उर्फ मामा से दो हजार दो सौ रुपये लेकर जुएं में हार गया। इस पर राजबहादुर ने उसकी बाइक गिरवी रख ली। अगले दिन वह 2150 रुपये वापस कर रहा था, तो 50 रुपये कम होने की वजह से राजबहादुर ने उसकी बाइक नहीं दी और उसे बेइज्जत करके भगा दिया। बाद में 50 रुपये देकर वह बाइक ले आया। साथ ही उसने बताया कि राजबहादुर उर्फ मामा ने लगभग आठ-दस वर्ष पूर्व ट्रैक्टर चलाते समय उसके भाई महेश को हैरो की नीचे रौंद दिया था। इस घटना में घायल उसके भाई की कुछ दिन बाद मौत हो गई थी। आरोपी राकेश ने बताया कि वह राजबहादुर की इतनी सेवा करता था, तब उसेे 50 रुपये के लिए बेइज्जत कर दिया। इसलिए उसने 13 मार्च की रात लगभग एक बजे झोपड़ी में सोते समय राजबहादुर उर्फ मामा के सिर व चेहरे पर ईट से कई वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतक के भांजे दहेना निवासी देवेंद्र कुमार सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें