फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाडे दो घरों में घुसकर महिलाओं को गनपाइंट पर लेकर हजारों रुपये की नगदी तथा लाखों के जेवरात लूटकर फर

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर प्रदेश पुलिस के मुखिया ओपी सिंह होने के बावजूद कस्बे में बदमाश पुलिस को चुनौती दे गए। रामबाग कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाश होटल मालिक के घर में दरवाजा खुलवाकर घुस गए। यहां होटल मालिक की पत्नी को गनप्वाइंट पर लेकर 30 हजार रुपये तथा 10 तोले सोने के जेवरात लूट लिये। इसके बाद भैंसा रोड स्थित एक मकान का दरवाजा खुलवाकर घर में अकेली गृहस्वामिनी से 10 हजार रुपये तथा डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए। दिनदहाडे़ लूट की दो वारदातों से कस्बे के लोगों में दहशत है। वहीं, एसपी देहात ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर लूट की शिकार महिलाओं से घटना की जानकारी ली तथा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
नगर में मवाना बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास अग्रवाल होटल है। होटल मालिक सुनील अग्रवाल रामबाग में रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उनकी पत्नी अलका घर में अकेली थी। बाइक पर सवार दो युवक इनके यहां पहुंचे तथा डोर बेल बजाई। अलका ने दरवाजे की जाली से पूछा तो दोनों युवकों ने सुनील अग्रवाल के बारे में जानकारी चाही। जिस पर अलका ने अपने फोन से पति से बात कराई। इसी दौरान दोनों युवकों ने पेन मांगा। अलका पेन लेने घर के अंदर गई। दोनों बदमाश दरवाजा खोलकर उसके पीछे घुस आए तथा तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी देते हुए 30 हजार रुपये तथा घर में रखे चार जोड़ी सोने के टॉप्स, दो चेन, दो अंगूठी, दो चूड़ी, गले का एक सेट तथा चांदी के जेवरात लूटकर बाहर से दरवाजा बंद करके शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहल्ला मुन्नालाल में भैंसा रोड पर नसीम के घर को निशाना बनाया। नसीम ने बताया कि उसने मकान बेचने के लिए नोटिस बाहर लिखवाया हुआ है। वह परचून की दुकान करता है। वह दुकान पर था। घर में उसकी पत्नी मोहसिना थी। बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे तथा उन्होंने दरवाजा खटखटाते हुए मकान देखने की बात कही। दोनों बदमाश मकान के अंदर घुसे, एक बदमाश ने तमंचा लोड करते हुए मोहसिना को शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए कमरे में ले गया। वे 10 हजार रुपये तथा सोने के झुमके आदि समेत डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लूटकर बाहर से गेट लगाकर फरार हो गए। मोहसिना ने बताया कि वह दहशत में बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर दरवाजा खोला तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई। एक दिन में दो लूट की वारदात होने से कस्बा दहल गया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा पूछताछ कर लौट गई। एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने थाना पुलिस को कार्रवाई कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। होटल मालिक सुनील कुमार पुत्र कृष्ण अवतार ने तथा नसीम पुत्र इस्तियाक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने रामबाग में घटना वाले मकान से कुछ दूरी पर लगे कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
रेकी करने के बाद की वारदात
दिनदहाडे़ दो घरों में घुसकर लूट करने के मामले में लगता है कि बदमाशों ने दोनों घरों की पहले से ही रेकी कर रखी थी। इसके बाद ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। जहां होटल मालिक के संबंध में उनको पता था कि दिन के समय वह होटल पर रहता है। वहीं, होटल मालिक की पत्नी द्वारा फोन पर कराई गई बात में भी बदमाशों ने सुनील अग्रवाल से पूछा कि कितनी देर में घर आओगे। जब सुनील अग्रवाल ने कहा कि डेढ़ घंटा लग जाएगा। वहीं, भैंसा रोड पर भी मकान बेचे जाने की बाबत लिखा है। जिसकी रेकी करने के बाद घर में घुसे।
दोनों वारदातों में बदमाशों का हुलिया एक जैसा
दोनों घरों में लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक ही प्रतीत हो रहे हैं। रामबाग में होटल मालिक की पत्नी अलका अग्रवाल ने बताया कि एक बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ तथा एक का मुंह खुला था। बिल्कुल इसी हुलिया के बदमाशों ने नसीम के यहां लूट की है। नसीम की पत्नी ने बताया कि बदमाश सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए थे। वहीं, होटल मालिक के घर के आसपास रहने वाली महिलाओं ने बताया कि बदमाश सफेद रंग की बाइक पर फरार हुए थे।
दोनों बदमाश नवयुवक थे
होटल मालिक के घर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश होटल मालिक की गतिविधियों से पूरी तरह से परिचित थे। जब फोन पर होटल मालिक ने बदमाशों घर आने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि वे ओशो की किताब लेने आए हैं। बदमाशों ने पूछे जाने पर अपना नाम सुधीर त्यागी बताया। होटल मालिक सुनील अग्रवाल ने बताया कि वे ओशो के समर्थक हैं। उनके पास ओशो की किताबें हैं। वहीं, होटल मालिक की पत्नी अलका अग्रवाल का कहना है कि दोनों बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। दोनों की बोलचाल स्थानीय लग रही थी।
विज्ञापन

एसपी देहात बोले, जल्द होगी गिरफ्तारी
नगर में दिनदहाडे़ दो लूट की वारदात की जानकारी पाकर एसपी देहात राजेश कुमार पीड़ितों से मिले और घटना की जानकारी ली। उनका कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुख्य बातें
बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने होटल मालिक के घर रामबाग में की वारदात
बेखौफ बदमाशों ने मोहल्ला मुन्नालाल के परचून कारोबारी का घर खंगाला
सीसीटीवी फुटेज में भी नहीं लगा बदमाशों का सुराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें