फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग हस्तिनापुर रोड़ पर जा रहे एक प्राईवेट स्कूली छात्र के साथ बाहरी युवको ने की मारपीट छात्र घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। स्कूल से घर लौट रहे एक निजी स्कूल के छात्र के साथ बाहरी युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

नगर में पढ़ने आने वाले स्कूली छात्रों एवं अन्य युवकों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस आरोपियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। बीते माह भी कई स्कूली छात्रों से बाहरी युवक मारपीट कर चुके हैं। वहीं, सोमवार को हस्तिनापुर रोड पर स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे निजी स्कूल के छात्र पर बाहरी युवकों ने हमला करके घायल कर दिया। छात्र ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। मारपीट करने वाले युवकों से उसकी कोई रंजिश नहीं है। वह उनको जानता नहीं है। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना कि इस संबंध में थाने में तहरीर नहीं आई है।

संविदा कर्मी करंट से झुलसा
मवाना। ग्राम गांवड़ी थाना भावनपुर निवासी एक संविदा कर्मचारी विनोद चौहान अकबरपुर गांव में विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। वह इसी दौरान चपेट में आकर झुलस गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। सीएचसी कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि उसे हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, एसडीओ योगेंद्र बजाज ने अन्य डिविजन की घटना बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें