फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने का विरोध करने पर मारपीट, जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

गांव घोसीपुर निवासी किसान रविवार को जलालपुर के जंगल में फसल की सिंचाई करने गया। वहां कई लोग जुआ खेलते मिले तो विरोध किया। इस पर जुआ खेल रहे युवक गालीगलौज करने लगे। इस पर पड़ोसी खेत स्वामी दो युवक बीचबचाव करने पहुंचे। इस पर जुआ खेल रहे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने तमंचे की बटों से दोनों युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने तमंचे से फायर भी किए। पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव घोसीपुर निवासी भोला पुत्र जब्बर के अनुसार रविवार शाम उसका ताऊ गांव जलालपुर स्थित खेत में फसल की सिंचाई करने गया था। वहां नलकूप पर जलालपुर निवासी जितेंद्र एवं शिवा पुत्रगण मनफूल तथा छह अज्ञात युवक जुआ खेलते मिले। इसका विरोध करने पर आरोपी गालीगलौज करने लगे। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे गांव घोसीपुर के पप्पू पुत्र चांदे एवं अमित पुत्र गंगाशरण ने आरोपियों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने पप्पू एवं अमित पर हमला कर दिया। उनकी जमकर पिटाई की तथा कई फायर भी किए। घोसीपुर के अन्य ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से जितेंद्र एवं शिवा तथा छह अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
फसल की सिंचाई करने गए किसान ने किया था जुआ खेलने का विरोध
बीचबचाव करने गए दो युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें