फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को प्रेमिका के साथ देखा, होटल में धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पति प्रेमिका संग होटल में खा रहा था मिठाई, पत्नी ने चप्पलों से की धुनाई
विज्ञापन

मुरादनगर। एक महिला ने अपने पति को होटल में प्रेमिका के साथ खाना और मिठाई खाते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। गुस्साई पत्नी ने दोनों की चप्पलों से धुनाई की। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। हालांकि बाद में पुलिस ने दंपती में समझौता करा दिया।
नगर की एक कालोनी निवासी महिला नोएडा की कंपनी में जॉब करती है। उसे को शक था कि पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। मंगलवार को महिला ने बीमारी का बहना बनाकर कंपनी से छुट्टी ले ली। दोपहर करीब एक बजे महिला को किसी ने सूचना दी कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ हाईवे स्थित एक होटल में खाना खा रहा है। सूचना मिलते ही महिला स्कूटी लेकर होटल पर पहुंच गई। पति को दूसरी महिला के साथ देख वह भड़क गई। महिला ने वहीं पर पति और उसकी प्रेमिका को पीटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। पुलिस के सामने भी महिला ने पति और उसकी प्रेमिका की चप्पल से धुनाई की। पुलिस ने महिला को समझाकर शांत कराया। बाद में समझौते के बाद दंपती घर को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकर्स ने छात्रा से की छेड़छाड़
मुरादनगर। एक कालोनी में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो युवकों स्कूटी सवार बीबीए की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौच कर भाग गए। पीड़िता ने तहरीर दी है। कालोनी में एक व्यक्ति किराए के मकान में रहता है। उसकी बेटी हाईवे स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा है। वह मंगलवार सुबह स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने फब्तियां कर छात्रा से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी गाली गलौच कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें