फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म़ुकदमें दर्ज में बडा खेल, धर्म परिवर्तन कराने व सांप्रदायिक तनाव की धाराये गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मकान में घुसकर एक महिला पर जबरन धर्मपरिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया था। महिला ने विरोध किया था तो आरोपियों ने उसके मकान में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की। वहीं, महिला से मारपीट की थी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने अधिकारियों के दबाव के बाद इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में कई धाराएं गायब की दी हैं।
विज्ञापन

शहर से सटी कांशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ रह रही है। इसी इमारत में रहने वाला आजाद पुत्र शफीक उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। इसको लेकर बृहस्पतिवार रात्रि में आजाद ने अपने भाई फरीद एवं लीले समेत कई परिजन महिलाओं के साथ पीड़ित के मकान में घुस गए। उन्होंने महिला पर शादी करने एवं धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। महिला ने अपनी दो बेटियों का वास्ता देकर शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की तथा मकान में तोड़फोड़ एवं आगजनी की थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि हमलावर महिला ने उसके पर्स से 45 हजार रुपये एवं सोने-चांदी के जेवर लूट लिये थे। पुलिस ने बाद में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे तक इस ममले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने मुख्यारोपी को पहले ही दबोच लिया था। बाद में शुक्रवार रात्रि में पुलिस अधिकारियों का दबाव बना तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन इसमें खेल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में संप्रदायिक बवाल एवं जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धाराएं गायब कर दीं। इस मामले में थानाध्यक्ष खरखौदा प्रमोद गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कांशीराम कॉलोनी में महिला के घर में घुसकर जबरन धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने का मामला
पुलिस ने सांप्रदायिक बवाल और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप दर्ज नहीं किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें