फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर मोहल्ला हीरालाल निवासी युवक को रविवार को छह लोगों ने लाठी-डंडे से हमला करके घायल कर दिया। उसने आरोपी युवकों पर जानलेवा हमला करने तथा फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी शुभम पुत्र प्रमोद जैन ने एक युवक को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाया। उसने कहा कि दोपहर करीब साढे़ बारह बजे वह चौहान चौपाल के निकट नाई की दुकान से बाल कटवाकर घर लौट रहा था। वह चौडे़ कुए़ वाली गली में पहुंचा तो नामजद आरोपी ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उस पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह किसी प्रकार इनके चंगुल से छूटकर भागा तो पीछे से उस पर फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बचा। वह जान बचाकर अपने घर में घुसा परंतु आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया कि शुभम ने नगर पालिका के चुनाव में भाजपा से बागी तथा निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी का साथ दिया था। सूचना पाकर प्रत्याशी अशोक चौधरी समर्थकों के साथ पहुंचे तथा उन्होंने समर्थकों पर हमला किए जाने पर रोष जताया। थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मुख्य बातें
पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया
प्रत्याशी अशोक चौधरी ने थाने पहुंचकर रोष जताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें