फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने बच्ची को रौंदा, मौत

Sun, 26 Nov 2017 04:44 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। रविवार को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने आठ वर्ष की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


कप्तानगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-14 निवासी गणेेश चौहान की मां लीलावती गणेश की आठ वर्षीय पुत्री नंदनी को साथ लेकर अपने लिए कप्तानगंज कस्बे के सुभाषनगर मुहल्ले में दवा लेने जा रही थी। वह कप्तानगंज कस्बे के स्वामी पिक्चर हाल के सामने स्थित दवा की दुकान पर दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे सड़क पार कर रही थी, तभी बगास लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। बच्ची उस ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की दादी इस हादसे में बाल बाल बचीं। दुर्घटना के बाद वहां भीड़ जुट गई।

लोगों ने दौड़ाकर ट्रक और चालक को पकड़ लिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर उसके घरवाले पहुंचे और विलाप करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंची। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्घ ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस ने चालक मोहम्मद अनीस निवासी ग्राम बरेथा, थाना मनाढेर जनपद मुरादाबाद को हिरासत में तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक ने बताया कि वह रामकोला चीनी मिल से बगास लेकर ढाढ़ा चीनी मिल ले जा रहा था। बच्ची के पिता गणेश की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें