प्रेमी के इंकार पर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास
चार साल से प्रेमी के साथ मवाना में रह रही थी युवती
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवार में हुई शादी के लिए सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
प्रेमी के साथ चार साल से रह रही हापुड़ निवासी युवती आत्मदाह के इरादे से नहर में डूबने पहुंच गई। इस बीच मौके पर पहुंची डायल 100 ने युवती को बचाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुला लिया। दोनों पक्षों में बाद में सहमति बनने पर बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया।
हापुड़ निवासी युवती ने बताया कि बिना शादी वह बीते चार साल से फतेहपुर प्रेम रामराज निवासी युवक के साथ मवाना में रामबाग कालोनी में किराए पर मकान लेकर रह रही थी। युवती अपने प्रेमी से लगातार शादी करने का आग्रह कर रही थी। इस बीच प्रेमी उसे झांसा दे रहा था। युवती के अनुसार युवक ने अब उसे पीटना भी शुरू कर दिया था। मारपीट से त्रस्त युवती शुक्रवार को नहर में डूबने पहुंच गई। इस बीच मौके पर खड़ी डायल 100 ने उसे रोक लिया। युवती को समझाकर पुलिस उसे थाने में ले आई। इस बीच दोनों के परिजन थाने में पहुंच गये। बाद में दोनों के परिजन शादी के लिए सहमत हो गये। दरोगा रविंद्र पाल ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच शादी के लिए सहमति बन गई है।