फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने रची थी फौजी की हत्या की प्लानिंग, राजपाश होते खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगानगर स्थित पी-पॉकेट में रविवार हुई थी यह वारदात
विज्ञापन

- राजफाश होते ही फौजी की पत्नी ने खा लिया जहर
- लूट के विरोध में फौजी को गोली मारना बताया था
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। गंगानगर में फौजी को गोली मारने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फौजी की पत्नी ने ही प्रेमी के संग मिलकर फौजी को मारने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी गिरफ्तार कर लिया है। इस राज का खुलासा होते ही महिला ने जहर खा लिया। उसेे गंगानगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित पी-पाकेट में फौजी सुनील चौधरी रविवार शाम पत्नी वीना चौधरी को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। तभी बदमाश आए और सुनील के सिर में पीछे से सटाकर गोली मारकर भाग गए। वीना ने लूट के विरोध में पति फौजी को गोली मारना बताया था। फौजी जिंदगी और मौत के बीच दिल्ली स्थित आर्मी हास्पिटल में जूझ रहा है। इस मामले की जांच पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस का दावा है कि फौजी पर हमले करने वाले बदमाश नहीं थे। पुलिस का कहना है कि फौजी की पत्नी वीना के बागपत निवासी एक युवक से अवैध संबंध थे। फौजी सुनील 31 मार्च को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में वीना और उसके प्रेमी ने सुनील कोे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के जुर्म कुबूलते ही पुलिस महिला को भी गिरफ्तार करने उसके घर पर पहुंची। इससे पहले पुलिस उसको पकड़ती कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की है। दोनों पुलिस के कब्जे में है। महिला का इलाज चल रहा है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें