फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक के खातों में हेराफरी द्वारा लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाडा कर गन्ना समिति को लगाया 14 लाख का चूना
विज्ञापन

सहकारी बैंक में गन्ना समिति के खाते से साजिश कर चार गन्ना किसानों ने 14 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। बैंक कर्मी की मिलीभगत से किसानों ने गन्ना सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर व मोहर लगा घपला किया। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर गन्ना समिति व बैंक में हड़कंप मच गया।

रविवार शाम को गन्ना सचिव ने चारों आरोपी किसानों व बैंक कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर पुलिस को दी है। गन्ना समिति के सचिव डॉ. रामफल ने समिति के चार सदस्य गन्ना किसानों के खिलाफ हेराफेरी कर 14 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में सचिव ने कहा है कि सहकारी बैंक में गन्ना समिति का खाता है। खाते में हेराफेरी कर अलग-2 तारीख में करीब 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।

शाहजहांपुर निवासी जयप्रकाश ने 5 लाख 30 हजार, ललित ने एक लाख 90 हजार, उषादेवी ने 4 लाख 20 हजार व मनोज ने करीब दो लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। ली। इन खाताधारकों ने सचिव के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए।

सचिव डॉ. रामफल का कहना है कि बैंक कर्मी की मिलीभगत के बिना यह ठगी नहीं हो सकती। समिति के कर्मी ने मनोज के खाते में गलती से 1 लाख 90 हजार के बदले 91 हजार लिख दिए थे। इसको सुधारने के दौरान जब खाते की जांच की गई तो ठगी का खेल सामने आया। वरना, आगे भी बड़ी रकम निकाल सकते थे।
विज्ञापन


किसी लिपिक के स्तर से गड़बड़ी हुई है। गन्ना सचिव को मैंने ही पूरा रिकार्ड निकालकर दिया है। जांच में बैंक सहयोग करेगा। दोषी स्टाफ का नाम सामने आने पर पुलिस के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। चारों आरोपी खाताधारकों के लेन-देन पर जांच होने तक रोक रहेगी।
- एमपी सिंह, प्रबंधक सहकारी बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें