खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे की पिटाई से घायल मां की शनिवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने वाराणसी में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
चर्चा है कि गांव की एक महिला का चाल चलन ठीक नहीं था। लगातार तीन दिन घर पर न पाकर उसका बेटा परेशान था। तीन दिन बाद वह महिला घर पहुंची तो उसका बेटा अपनी मां से पूछ बैठा कि वह ती दिन कहां थी। मां का स्पष्ट जवाब न मिलने पर आक्त्रसेशित बेटे ने मां की पिटाई कर दी थी। गम्भीर रूप से घायल महिला को परिजन किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गये। हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी के निजी अस्पताल में शनिवार को महिला की मौत हो गई। परिजन अस्पताल में छत से गिरकर घायल होने की बात कर रहे थे। महिला की मौत के बाद गांव में इस बात की चर्चा है कि बेटे की पिटाई से मां की मौत हुई है।