फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से बीस से ज्यादा बाइक चोरी कर बेचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से बीस से ज्यादा बाइक चोरी कर बेचीं
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने शनिवार सुबह होमगार्ड चौराहे के पास वाहन चोर को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि यह तीन सदस्यीय गैंग शहर से बीस से ज्यादा बाइक चोरी कर सोतीगंज में बेच चुका है। गिरोह में दो सदस्यों की तलाश है।
विज्ञापन

एसओ लालकुर्ती विरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस ने सूचना के आधार पर बाइक सवार युवक को पकड़ा था। जिससे मिली हीरो होंडा स्पेलेंडर बाइक भी चोरी की निकली, जो वह सोतीगंज में बेचने जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी शमरान उर्फ साजिद निवासी मछली बाजार सोतीगंज ने बताया कि उसने यह बाइक शुक्रवार रात बेगमबाग से चोरी की थी। वह अपने दो साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज, गढ़ रोड, शास्त्रीनगर, सदर बाजार और अन्य स्थानों से केवल रात को बाइक चोरी करता था। पुलिस चेकिंग में न पकड़े, इसलिए अगले दिन सुबह सोतीगंज में बाइक बेच देते थे। एक बाइक को वह पांच से छह हजार रुपये में बेचते हैं।
विज्ञापन



खास बातें:
लालकुर्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गैंग का सदस्य
गैंग में तीन सदस्य, रात में बाइक चुराकर सुबह बेचते हैं सोतीगंज में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें