फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस ने दो व्यापारी भाइयों समेत पांच को हिरासत में लिया 

Sun, 25 Mar 2018 01:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की टीम ने गोरखपुर पुलिस की मदद से गोलघर के दो बड़े मोबाइल फोन व्यापारियों समेत पांच को हिरासत में लिया है। एटीएस ने व्यापारियों की तीन दुकानें सील कर उन्हें पुलिस क निगरानी में रखा है। पकड़े गए व्यापारियों से पूछताछ के आधार पर कई और लोगों के घरों पर छापा मारा गया है। देर तक पुलिस की छापेमारी जारी थी। एटीएस ने यह कार्रवाई हवाला कारोबार और देश विरोधी तत्वों से संपर्क होने के संदेह में की है।
विज्ञापन


बलदेव प्लाजा स्थित नईम एंड संस मोबाइल दुकान पर शनिवार को अचानक भारी पुलिस बल ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। यहां से पुलिस ने मोबाइल फोन की दुकान के मालिक बॉबी को हिरासत में लिया और फिर रेती रोड पर आनंद कांप्लेक्स स्थित दूसरी दुकान पर पुलिस ने छापेमारी कर नईम अहमद को हिरासत में ले लिया। दोनों भाईयों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच और एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है।

दोनों से पूछताछ के बाद सादे वर्दी में पुलिस वालों ने रेती, बख्शीपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। रेती स्थित दुकान से टीम ने 50 हजार नकदी भी बरामद की है। इसके बाद शाहपुर और खोराबार क्षेत्र से तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। एडीजी (एटीएस) असीम अरुण ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि खुफिया सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि एटीएस की टीम ने पुलिस की मदद मांगी थी। वह हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें