फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में तमंचे के बल पर महिला से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में महिला से रेप
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता दो दिन से पति के साथ थाने और चौकी के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने पीड़िता को टरका दिया। बृहस्पतिवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर शिकायत की।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। 28 अगस्त की रात नौ बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला की कनपटी पर तमंचा तान दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी महिला की एक साल की बेटी की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन पीड़िता ने घर आने पर पति को आपबीती सुनाई। पीड़िता पति के साथ पिलोखड़ी चौकी पहुंची, लेकिन पुलिस ने थाने में तहरीर देने को कहा। आरोप है कि थाना पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार रात आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और उसके पति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
पीड़िता ने चौकी और थाना पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें