फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भावनपुर में युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी, पिता ने की पहचान, कहा- मां से झगड़कर घर से गई थी बेटी

Mon, 05 Feb 2024 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में गांव छीलोरा औरंगाबाद रोड के किनारे एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शव की पहचान मुंडाली के मऊ खास निवासी टीशा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
युवती का अधजला शव मिला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव के छीलोरा औरंगाबाद मार्ग पर एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय खेतों पर जा रहे किसानों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद युवती की पहचान टीशा (21) पुत्री प्रमोद कुमार रूप  में हुई। मौके पर पहुंचे पिता ने युवती की पहचान की है। बताया कि रविवार को उसकी बेटी का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश की लेकिन बेटी को कोई सुराग नहीं लगा। सुबह पुलिस को जानकारी देते इससे पहले ही उसकी अधजली लाश मिली।  

जानकारी के अनुसार अय्यूब के खेत के समीप रविवार रात लगभग किशोरी(17) का अधजला शव पड़ा पाया गया। सुबह जब ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे तो किशोरी का जलता हुआ शव देखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ISI एजेंट ने उगले राज: हनी ट्रैप के जरिए पाकिस्तानी महिला हैंडलर करा रही थी जासूसी, ऐसे बना था शिकार

विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने तकरीबन एक घंटे तक जांच पड़ताल की लेकिन न तो शव की पहचान हो सकी और न ही आरोपियों का कोई सुराग लग सका। दोपहर को मुंडाली थानाक्षेत्र के मऊ खास निवासी प्रमोद ने युवती की पहचान अपनी बेटी की रूप में की।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है पुलिस की समय अनुसार गश्त न होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वह हत्या करने के बाद किशोरी को सड़क किनारे ही जलाकर फरार हो गए। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि युवती की हत्या कर शव जलाया गया है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी 12 फरवरी को छपरौली में दिखाएंगे ताकत, आगामी चुनाव का ये है मास्टर प्लान

वहीं इस संबंध में भावनपुर थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि किशोरी का शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस गांव के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें