फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने की थी पुजारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी ने की थी पुजारी की हत्या
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के पैंगा गांव में करीब ढाई माह पूर्व हुई पुजारी अनुपाल गिरी की हत्या का पुलिस ने बुधवार को एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। फौजी ने चाचा की जमीन का सौदा किसी और को कराने के विरोध में पिता के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है।
बीते वर्ष आठ नवंबर की रात पैंगा गांव में अपने घेर में सो रहें अनुपाल गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे में लगी थी। सीओ ने सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पैंगा गांव में भूपेंद्र सिंह की पांच बीघा से अधिक जमीन है। इस जमीन पर भूपेंद्र के बड़े भाई रामवीर सिंह ने कब्जा किया हुआ है। भूपेंद्र ने जमीन की बिक्री हेतु अनुपाल गिरी और गांव के ही रजनीश से बात की। बताया गया कि इन लोगों ने तीन बीघा जमीन का सौदा एक व्यक्ति के नाम करा दिया और उसका एग्रीमेंट भी हो गया। सीओ के अनुसार इसके बाद से ही रामवीर जमीन का सौदा कराने वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने बताया कि इसी बीच रामवीर ने सेना में तैनात अपने पुत्र नितिन को त्यौहार पर छुट्टी के बहाने बुला लिया। षड़यंत्र के तहत आठ नवंबर की रात्रि नितिन ने रामवीर के साथ मिलकर अनुपाल की घेर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के दो दिन बाद नितिन ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी रामवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका बेटा नितिन फरार है। पुलिस ने सेना में तैनात आरोपी नितिन की गिरफ्तारी के लिए सेना से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें