वहीं, ग्रामीणों ने तालाब में खनन की शिकायत जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और मुख्यमंत्री से की। आक्रोश जताते हुए तालाब का काम रुकवा दिया। मामले की जांच शुरू हुई। इसके बाद एक खेत से मिट्टी खरीदकर तालाब की भराई शुरू की गई।
तालाबों की खुदाई और सौंदर्यीकरण होना है
महानगर में अब्दुल्लापुर, गोलाबढ़, जैनपुर, जाहिदपुर, लिसाड़ी गांव मार्ग, माधवपुरम, फतेहउल्लापुर, तारापुरी, अंजुम पैलेस और अहमदनगर में तालाबों पर कब्जा हो चुका है। एनजीटी के निर्देशानुसार तालाबों की पांच फीट खुदाई होकर उनके किनारे पर सौंदर्यीकरण होना है। तालाब के चारों तरफ मिट्टी लगाकर पार्क बनाया जाएगा। पौधारोपण कराकर पर्यावरण का संदेश, लाइट और लोगों के घूमने के लिए सड़क निर्माण होगा। - नगर निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार
पार्षद बोले, जांच में खुलेगा भ्रष्टाचार
अब्दुल्लापुर के पार्षद गंगा प्रसाद का कहना है कि खुदाई के बाद अब उसका भराव क्यों कराया जा रहा है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।