फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: भाजपा नेता की गाड़ी खींची, थाने में जमकर हंगामा, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.22 लाख

Wed, 31 Jan 2024 03:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime Report : मेरठ में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी भाजपा नेता की गाड़ी खींचकर ले गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता की गाड़ी खींची, थाने में हंगामा

विज्ञापन

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित गाड़ी के एक शोरूम के पास से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी भाजपा नेता की गाड़ी खींचकर ले गए। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। करीब चार घंटे की जद्दोजहद के बाद मामला निपटा।

भाजपा किसान मोर्चा के देहात मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा उर्फ सोनू ने दो साल पहले मोहिउद्दीनपुर के एक शोरूम से गाड़ी खरीदी थी। कुछ रुपये बकाया होने के कारण फाइनेंस कंपनी ने भाजपा नेता की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इसे लेकर भाजपा नेता ने फाइनेंस कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर थाने पर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि इस तरह गाड़ी को ले जाना गलत है। थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच धनराशि देकर समझौता हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा
मेरठ में रामताल वाटिका के पास केसरगंज चौकी इंचार्ज सचिन कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर मुरसलीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम निवासी है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ बेचने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.22 लाख रुपये
मेरठ में युवक से ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड से 1.22 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंगानगर आई-85 निवासी विरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 13 जनवरी की शाम उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उनसे ओटीपी पूछा और एक बार 90 हजार और दूसरी बार में 32 हजार रुपये स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए। रकम निकलने का मेसेज आते ही उनके होश उड़ गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली में तैनात सिपाही की हृदयघात से मौत
बरेली में कोतवाली में तैनात सिपाही हरीश कुमार की हृदयघात से मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। कोतवाल दिनेश शर्मा ने बताया कि हरीश कुमार मेरठ जिले के थाना इंचौली के गांव गाजीपुर के रहने वाले थे। करीब सात महीने पहले पुलिस लाइन से कोतवाली भेजा गया था, तभी से वह बीमार चल रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव साथ ले गए।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
विज्ञापन

कैंट, सदर देहात और ब्रह्मपुरी सर्किल में नए सीओ तैनात
मेरठ में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने तीन सर्किल के सीओ में फेरबदल करते हुए नई तैनाती की है। उन्होने सीओ सदर देहात संतोष कुमार को ब्रह्मपुरी सर्किल का चार्ज सौंपा गया है। वहीं, सीओ क्राइम नवीन शुक्ला को सीओ सदर देहात नियुक्त किया गया है। सीओ प्रकाश चंद अग्रवाल को सीओ कैंट की कमान सौंपी।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें