फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: जेल जाएंगे 20 विदेशी जमाती, टूरिस्ट वीजा की आड़ में कर रहे थे धार्मिक प्रचार

Wed, 22 Apr 2020 01:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • जेल जाएंगे 20 विदेशी जमाती, प्रक्रिया शुरू  
  • टूरिस्ट वीजा की आड़ में कर रहे थे धार्मिक प्रचार
  • 25 अप्रैल को जाएंगे जेल, हो रहा क्वारंटीन समय पूरा
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूरिस्ट वीजा की आड़ में धार्मिक प्रचार करने वाले विदेशी जमातियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरठ में 20 विदेशी जमातियों का 25 अप्रैल को 28 दिनों का क्वारंटीन समय पूरा होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद सभी को जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मेरठ में 20 विदेशी जमातियों को पकड़ा गया था। इनमें इंडोनेशिया के नौ, केन्या और नेपाल का एक-एक, सूडान के पांच और दक्षिण अफ्रीका के चार जमाती हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी विदेशी जमातियों को क्वारंटीन किया गया था। इनमें आठ जमातियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। हालांकि इलाज के बाद इन जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 

पुलिस के अनुसार इन सभी जमातियों के खिलाफ सरधना, मवाना और सरूरपुर थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इन जमातियों के पास टूरिस्ट वीजा मिला। जबकि ये किसी पर्यटन स्थल पर नहीं गए और अलग-अलग धार्मिक स्थलों में जाकर धर्म का प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने सभी जमातियों के खिलाफ सुबूत जुटा लिए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज ने तब्लीगी जमात और दारुल उलूम पर उठाए सवाल

एसएसपी अजय साहनी के अनुसार इन जमातियों का क्वारंटीन का समय 25 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। जिसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद ही इन जमातियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


संरक्षण देने वाले भी जांच में शामिल
विदेशी जमातियों को संरक्षण देने वाले भी पुलिस की जांच में शामिल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि बार- बार अपील करने के बावजूद भी स्थानीय लोगों ने यह बताना भी मुनासिब नहीं समझा कि उनके क्षेत्र की मस्जिद या मदरसे में विदेशी जमाती आए हुए हैं। सर्विलांस टीम और मुखबिर तंत्र के जरिए ही पुलिस इनका पता लगा पाई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने उन लोगों को भी विवेचना में शामिल कर लिया है जो इन विदेशी जमातियों को छुपाकर बैठे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें