उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना संक्रमित 12 साल की मरियम ने मंगलवार को कोरोना को मात दे दी। उसका कहना है कि कोरोना से घबराए नहीं, सावधानी बरतें। कोई भी कोरोना को मात दे सकता है।
कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को कोविड-19 रोगियों के इलाज में मंगलवार को एक और सफलता मिली। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को मरियम (12) निवासी सेक्टर-13 शास्त्री नगर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़ें: कोरोना के मरीजों पर की गई स्टडी, खास रिपोर्ट में पढ़िए- किस उम्र के युवाओं से हार जाता है कोरोना
यह बच्ची क्रॉकरी कारोबारी इकराम उल हसन के परिवार से है। मरियम ने अस्पताल से छुट्टी के समय खुशी का इजहार करते हुए बताया कि उनके परिवार के अधिकतर सदस्य स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं। उसने अल्लाह के साथ-साथ इलाज करने वाले चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया।
बता दें कि मेरठ के कोरोना संक्रमित पाए गए 18 लोगों की अभी तक छुट्टी हो चुकी है। इनमें क्रॉकरी कारोबारी के परिवार से 15 सदस्य हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/