फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मस्जिद में विदेशी जमातियों का जमावड़ा, सोता रहा सिस्टम, अब सवालों के घेरे में पुलिस

Wed, 01 Apr 2020 12:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जिले में विदेशी खुले घूम रहे हैं। भैंसानी गांव की मस्जिद में 12 बांग्लादेशी जमातियों के मिलने से सिस्टम पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश से आए संक्रमित लोग कोरोना फैला रहे हैं, इसकी पुष्टि हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद यहां विदेशी खुले घूम रहे हैं। भैंसानी गांव की मस्जिद में 12 बांग्लादेशी जमातियों के मिलने से सिस्टम पर सवाल खड़ा हो गया है। हैरानी की बात है कि इन्होंने आने की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को नहीं दी, न ही मस्जिद संचालकों ने बताया। 

विज्ञापन


शामली और इससे सटे बागपत जनपद में मिले कोरोना के दोनों पॉजीटिव युवक भी दुबई से लौटे थे। विदेश यात्रा से लौटने वालों से भी अपनी वापसी की सूचना देने की अपील हो रही थी, लेकिन भैंसानी गांव की मस्जिद में 12 बांग्लादेशी जमातियों के मिलने से पूरे सिस्टम पर ही सवाल उठ गए हैं।

नियमानुसार यदि कोई भी विदेशी वीजा पर किसी शहर में आता है तो संबंधित जिले में पुलिस को सूचित करना होता है। जिस मकान, होटल या संस्था में ठहरता है उसके संचालकों को भी इसकी सूचना देनी होती है। ये लोग देश में कब पहुंचे ये जांच का विषय है, लेकिन पुलिस सत्यापन के दौरान ये लोग कहते सुने गए कि उनकी कहीं भी स्वास्थ्य संबंधी जांच नहीं हुई है। हालांकि इन सबको 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। लेकिन यहां आने के बाद ये लोग कई लोगों के संपर्क में आ चुके होंगे। कैराना क्षेत्र में भी 26 नेपालियों का ग्रुप मिला है। हालांकि इसकी सूचना पहले से ही पुलिस प्रशासन के पास थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: निजामुद्दीन मरकज से देवबंद में पांच कश्मीरियों के पहुंचने की सूचना से हड़कंप

विज्ञापन

विनीत जयसवाल, एसपी शामली
नियमानुसार किसी भी विदेशी व्यक्ति के अपने यहां आने या रुकने की सूचना संबंधित होटल और संस्था द्वारा पुलिस प्रशासन को उसी दिन देनी होती है। एलआईयू-पुलिस उसका सत्यापन करती है, लेकिन भैंसानी के मामले में मस्जिद संचालकों द्वारा बांग्लादेशियों के आने की सूचना नहीं दी गई, जो विदेश अधिनियम का उल्लंघन है। संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

शामली जनपद में कहां से कितने जमाती मिले  
झिंझाना -    14 (प्रथम दृष्टया मरकज से आए बताए जा रहे )
कैराना       45 
कांधला      54
शामली  -   13 
थानाभवन   15 ( 12 बांग्लादेशी)
गढ़ीपुख्ता    17

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें