मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में बृहस्पतिवार को 44 नए मरीज मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 164 हो गई है, जिनमें से चार अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 160 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। लगातार जांच बढ़ाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का वार्ड बनाया हुआ है।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जा रहे हैं तो मास्क लगाएं। खांसी-जुकाम और बुखार है तो ज्यादा बाहर न निकलें और चिकित्सक को दिखाएं। अगर खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो कोरोना की जांच कराएं।