एआरओ और प्रधान प्रत्याशी मिलीं पॉजिटिव
मवाना ब्लाक में गांव अस्सा निवासी महिला प्रधान पद के लिए नामांकन करने पहुंची थीं। ब्लाक के मुख्य गेट पर कोरोना जांच शिविर में उन्हें रोक लिया गया। एंटीजन किट से हुई जांच में वह पॉजिटिव मिलीं। इसके बाद महिला दावेदार को घर भेज दिया गया। उनके प्रस्तावक ने नामांकन पत्र जमा कराया। परीक्षितगढ़ ब्लाक परिसर में नामांकन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच की। जांच में एआरओ सहायक अभियंता सिंचाई विभाग भी पॉजिटिव मिले।
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में सभी परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित हो गई हैं। प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं भी नहीं होंगी। गुरुवार को शासन से आदेश आने के बाद विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। विवि-कॉलेजों में शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के लिए बुलाने का निर्णय कुलपति और प्राचार्य करेंगे। कैंपस-कॉलेजों के कार्यालयों में एक दिन में 50 फीसदी कर्मचारियों को रोटेशन के हिसाब से बुलाना होगा।
रजिस्ट्री कार्यालय 24 घंटे के लिए बंद
सब रजिस्ट्रार प्रथम के कार्यालय में हेड क्लर्क सिद्धार्थ को कोरोना होने पर रजिस्ट्री कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। सभी कर्मचारियों ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया। सब रजिस्ट्रार प्रथम अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कर्मचारियों के सैंपल ले लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्यालय खोलने की स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें: यूपी-हरियाणा सीमा विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर पथराव, फायरिंग में एक किसान की मौत
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/