फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना के आज मिले 595 संक्रमित, मुजफ्फरनगर में तीन महिलाओं की मौत

Thu, 15 Apr 2021 08:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

-मेरठ में कोरोना की अब तक की सबसे  बड़ी संख्या, कब तक एक दिन में 368 मरीज मिले थे
- मेडिकल कॉलेज के 10 स्टूडेंट, डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, नौकरीपेशा संक्रमित
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का स्थिति भयावह होती जा रही है। मेरठ जिले में गुरुवार को कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। 595 मरीज मिले। ये अब तक कि मेरठ में एक दिन में मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल 21 सितंबर को 368 मरीज मिले थे, यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या थी। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में कोरोना फैल गया है। 10 से ज्यादा स्टूडेंट संक्रमित निकले हैं। हेल्थ केयर वर्कर, अन्य स्टूडेंट, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, नौकरीपेशा संक्रमित हैं। 

अब तक की एक दिन में सबसे ज्यादा जांच हुई, 9345 सैम्पलों की। मरीजों में बालक से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। अब तक 24666 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 1228 लोग होम आइसोलेशन में हैं, यह होम आइसोलेशन की अब तक कि सबसे बड़ी संख्या है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 421 लोगों की मौत दिखा रहा है। 77 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 21689 की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन


इनमें ज्यादा मरीज जागृति विहार, शताब्दीनगर, देवपुरी रेलवे रोड, सरधना, शास्त्रीनगर, पल्लवपुरम, नेहरूनगर, पल्हेड़ा, प्रह्लादनगर, नंगला बट्टू और ब्रह्मपुरी आदि के रहने वाले हैं। 
504 नए केस हैं, जबकि 91 पुराने मरीजों के संम्पर्क वाले हैं। मरीजों में 374 पुरुष वर्ग से हैं और 221 महिला वर्ग से हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

अब कोरोना पूरी तरह पैर पसार चुका है। खासकर शहरी क्षेत्र में बुरा हाल है।अधिकांश शहरी आबादी संक्रमित हो रही है। इतनी बड़ी संख्या में नए मरीज मिलने से साफ है कि कोरोना पर अब जल्दी काबू पाना मुश्किल लग रहा है। हर रोज नई चेन बन रही हैं। मरीजों का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिस रफ्तार से मरीज बढ़ रहे हैं, इससे आशंका जताई जा रही है कि अप्रैल माह में ही कहीं पिछले साल के सारे रिकाॅर्ड न टूट जाएं। 
 
कोरोना से एक और मौत  
कोरोना से 50 वर्षीय एक महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई है। वह शास्त्रीनगर की रहने वाली थी।

मुजफ्फरनगर में आज कोरोना से संक्रमित बेगराजपुर कोविड अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं समेत तीन मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि 176 नए संक्रमित मिले हैं।

शामली जनपद में 77 कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि बागपत में आज 47 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बिजनौर में 182 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बता दें कि मेरठ में कोरोना भयावह होता जा रहा है। अब हर घंटे नौ से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। पिछले पांच दिन में रफ्तार तेजी से बढ़ी है। हर रोज 200 से अधिक मरीज मिले हैं। इस दौरान 1161 मरीज मिले। यानी पांच दिन में ही एक हजार का आंकड़ा पार हो गया। पिछले साल 30 जून को 1000 मरीजों का आंकड़ा पूरा हुआ था, जबकि 27 मार्च 2020 को पहला मरीज मिला था। इस सप्ताह हर रोज 232 मरीज मिलने का औसत है। 

सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए सोशल डिस्पेंसिंग, मास्क और सफाई का पालन करना ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें