फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बढ़ा: पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 1038 हुए सक्रिय केस, 11090 किशोरों ने लगवाई वैक्सीन

Sat, 08 Jan 2022 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में11090 किशोरों समेत 24431 लोगों ने शुक्रवार को वैक्सीन लगवाई। पिछले पांच दिनों में ही 33520 किशोरों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
मेरठ में बिना मास्क गुजरती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ता जा रहा है। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को 129 नए मरीज मिले हैं। वहीं सहारनपुर में 82, बागपत में 40, बिजनौर में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा शामली में आज 97 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब शामली में 175 सक्रिय केस हो गए हैं। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देख लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


मेरठ में11090 किशोरों समेत 24431 लोगों ने शुक्रवार को वैक्सीन लगवाई। पिछले पांच दिनों में ही 33520 किशोरों को टीका लग चुका है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए स्कूलों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
जिले में अब तक 22 लाख से अधिक लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि इनमें से 14 लाख से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। अभी जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के 3,36,915 लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है। शनिवार को 247 बूथों पर 15 से 17 साल और 18 साल से ज्यादा उम्र वाले 40,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

   
मेरठ में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। कोरोना की तीसरी लहर में शहर में यह तीसरी मौत है।
दोनों मृतकों को पहले से ही दूसरी बीमारियां भी थीं। नेपाल सिंह (68) निवासी मोहनपुरी शुगर और हृदय रोगी भी थे। देवेंद्र (60) का पता अज्ञात है। उन्हें दिल्ली गेट रैन बसेरे से मेडिकल में भर्ती कराया गया था। इन्हें निमोनिया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें