फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में गंगा पर तटबंध बनाने का काम फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर में गंगा पर तटबंध बनाने का काम फिर शुरू
विज्ञापन

हस्तिनापुर। प्रदेश सरकार ने खादर क्षेत्र के लोगों और क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम गांव को गंगा के कटान से सुरक्षित बचाने के लिए क्षेत्र में लगभग एक किमी तटबंध के निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये प्रस्तावित किए थे। सिंचाई विभाग ने जून माह में कार्य शुरू कराया था। कुछ माह बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण तटबंध बनाने का कार्य रुक गया था। अब एक बार फिर तटबंध पर कार्य शुरू हो गया है।
क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक के प्रयास के बाद प्रदेश सरकार ने खादर क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांव फतेहपुर प्रेम को बाढ़ से सुरक्षित बचाव के लिए तटबंध के निर्माण के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए थे। तटबंध बनाने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई थी। जुलाई माह में तटबंध बनाने का कार्य शुरू किया गया। करीब दो महीने तक कार्य चला। बरसाती दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर तटबंध बनाने का काम रोकना पड़ा। गंगा का जलस्तर पूरी तरह घटने पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक ने संबंधित ठेकेदार से बात कर कार्य में तेजी लाने को कहा है। फतेहपुर प्रेम के समीप गंगा के अधूरे तटबंध को पूर्ण करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से मिट्टी के भरे कट्टों को तटबंध पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरा अभी टला नहीं
प्रतिवर्ष बरसात के दिनों मं गंगा खादर क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए मुसीबत लेकर आती है। कई बार गंगा तटबंध तोड़कर बाहर निकल जाती है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो जाती है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि एक कि मी तटबंध बनने से कुछ मुसीबत कम हुई है, परंतु खतरा अभी टला नहीं है। सरकार करीब पांच किमी तटबंध क्षेत्र में बनवा दे तो बाढ़ की संभावना पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें