फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या में सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या में सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन

मुरादनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि खिमावती गांव निवासी शौकीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी साईन का निकाह मुरादनगर के ही असालतनगर गांव निवासी शाहरुख पुत्र यामीन से किया था। अपनी सामर्थ्य के अनुसार निकाह में दहेज दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आरोप है कि काफी समय से साईन के ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शौकीन ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने बृहस्पतिवार शाम सूचना दी कि साईन बीमार है, यहां आ जाओ, वह परिवार के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तो साईन मृत मिली। जबकि ससुराल वालों ने बताया था कि साईन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। शौकीन का आरोप है कि दहेज में 10 लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी लगाकर साईन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति शाहरुख, सास शमीना, ससुर यामीन, देवर आरिफ, आसिफ, जेठ फारूख, जेठानी आबिदा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि नामजद आरोपी पति शाहरुख, ससुर यामीन और सास शमीना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें