फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी: मेरठ से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करेंगी प्रियंका गांधी, पढ़िए बैठक में और क्या रहा खास

Sat, 18 Sep 2021 10:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रियंका गांधी 29 सितंबर को मेरठ में जनसभा कर 12 हजार किलोमीटर की प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने धरातल पर पहुंचकर जनता के बीच जाकर कार्य करने की योजना तैयार कर ली है। इसका आगाज भी मेरठ की क्रांतिकारी धरती से होगा। 29 सितंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनसभा कर 12 हजार किलोमीटर की प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ करेंगी। इस यात्रा में कार्यकर्ता योगी सरकार की वादाखिलाफी और अपने चुनावी वादे बताने के लिए शहर से गांव तक जाएंगे। जनसभा की तैयारियों से पहले शनिवार को पीएल शर्मा स्मारक में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने 12 जिलाध्यक्षों के साथ जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से जुटना होगा। इस समीक्षा बैठक में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, गौतमबुद्धनगर के जिला और महानगर अध्यक्ष शामिल रहे। बैठक के संयोजक मेरठ के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी रहे। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर आएंगे सीएम योगी: मेडिकल कॉलेज की देंगे सौगात, सफाई से चमक उठा शहर, तैयारियों में जुटे अधिकारी
विज्ञापन


इस मौके पर महासचिव विदित चौधरी, संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी अजीत दोला, शहर प्रभारी नसीम खान, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक गजराज सिंह व फूल कुंवर, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, अखिल कौशिक, महेंद्र शर्मा, आशा राम, बबीता गुर्जर, मंजीत सिंह कोछड़, डॉ. कर्मेन्द्र सिंह, अनिल शर्मा, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: युवती ने 'दिल' देकर ली जान, खुला प्रेमी की हत्या राज, दूसरे प्रेमी ने उगला

आज होगा जनसभा स्थल फाइनल
बैठक के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने भैसाली मैदान और बिजली बंबा बाईपास स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने मैदान का निरीक्षण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि रविवार को स्थल फाइनल होने के बाद प्रशासन के पास अनुमति पत्र भेजा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें