मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जिटौली गांव निवासी एक व्यक्ति की दांतल गांव के तालाब में चारदीवारी न होने के कारण गिरकर डूबने से मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गांव में स्थानीय लोगों ने जब उसका शव ऊपर तैरते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, लेकिन ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया और हंगामा कर दिया।
जानकारी के अनुसार जिटौली गांव निवासी रेलवे कर्मचारी टीटू उम्र 55 साल की दांतल गांव के तालाब मे पैर फिसलने के कारण पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक टीटू के शव को बाहर निकलवाया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पार्षद जुबैर हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, एक आरोपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
वहीं गांव के लोगों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की चारदीवारी कराई जाए अन्यथा वे शव को नहीं उठने देंगे। ग्रामीणों के अनुसार कई बार वह इस मामले को लेकर अधिकारियों के पास जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार मृतक टीटू सिटी सटेशन पर रेलवे विभाग में कर्मचारी था, फिलहाल पुलिस और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। घटना शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे की है।