अनीता मेश्राम ने कहा कि हिंडन नदी की सफाई का अभियान जारी रहेगा। आम जनता से इसमें और सहयोग लिया जायेगा। क्योंकि जब तक स्वच्छता अभियान को लेकर जनता एक्टिव नहीं होगी तब तक इस अभियान में कमियां रहेंगी। पर्यावरण के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देने की बात भी कही। इससे पूर्व उन्होंने डा. प्रभात कुमार से भेंट की। इस मौकेपर डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश पांडेय, अपर आयुक्त जयशंकर दूबे, आरएन धामा, एमडीएम उपाध्यक्ष साहब सिंह, सचिव राज कुमार, एडीएम सिटी मुकेश चंद, एसडीएम सदर निशा अनंत तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
9 से 11 बजे तक सुनेंगी जनती समस्या
कार्यभार संभालने के बाद आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी सरकार की नीतियों का सही ढंग से पालन करें। बृहस्पतिवार को मंडल के अधिकारियों की बैठक बुलाई। बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ से 11 बजे तक वह अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनेंगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/