मेरठ में ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी के सीजन में दूसरी बार बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा है। मेरठ में बढ़ती ठंड ने तीन जनवरी को पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गलन ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। वेस्ट यूपी में आठ से 10 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं।
नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। कोहरे और शीतलहर के बीच मौसम सर्द बना हुआ है। बुधवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने से दिनभर ठंड के तेवर सख्त बने रहे। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।