मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि कुलीपुर रास्ते पर लगभग 28 वर्ष की महिला का शव गांव जेई निवासी बाबू के ईंख के खेत के किनारे पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव के ऊपर काला शॉल डालकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जेई गांव के प्रधान मसूद को घटना की सूचना दी।