एथलीट पारुल चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्हें 4.5 करोड़ की ईनामी धनराशि का चेक भी सौंपा। उन्हें ऐशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के लिए 3 करोड़ और रजत पदक के लिए 1.5 करोड़ रुपये मिले।
इस दौरान पारुल ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार सरकार के सहयोग से और भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान उनके पिता कृष्ण पाल सिंह और माता राजेश देवी भी उनके साथ रही। कार्यक्रम लखनऊ में आयोजियत हुआ।