यही नहीं इस जश्न की तस्वीरें भी खींची गईं जिन्हें सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही तस्वीरे वायरल हो गईं। वहीं लोगों ने थाने में जन्मदिन का केक नेता के साथ काटने और थाने में जाम छलकाने को लेकर पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
यह भी पढ़ें: Meerut: भूमाफिया यशपाल तोमर की पांच करोड़ की कोठी को पुलिस ने किया जब्त, भारी पुलिस फोर्स तैनात
एक तरफ तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महकमे को सतर्क रहने के लिए कहा है। सीएम योगी के पुलिस को सख्त निर्देश हैं कि अपराधियों से दोस्ती न बढ़ाकर पुलिस महकमा उन पर अंकुश और लगाम लगाए। वहीं आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए किठौर थाना इंचार्ज ने आज अपना जन्मदिवस क्षेत्र के लोगों के साथ बड़ी धूम-धाम से मनाया।