फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर 55 पहलवान चले राजस्थान में नौकरी पाने, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 07 Jul 2022 06:10 PM IST
Dimple Sirohi अंकित चौहान, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता-File Photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौकरी के लिए यूपी के प्रमाणपत्रों पर राजस्थान में 55 फर्जी पहलवान बन गए। इन सभी ने राजस्थान में पहले शिक्षक और अब पटवारी की भर्ती के लिए राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के फर्जी प्रमाणपत्र लगाए। इनका फर्जीवाड़ा तब पकड़ा गया, जब इनके प्रमाणपत्र जांच के लिए भारतीय कुश्ती संघ को भेजे गए। अभी तक की छानबीन में यह सामने आया है कि बागपत, दिल्ली, गोंडा, नोएडा में रिश्तेदारों के सहारे प्रमाणपत्र बनवाए गए और इसके लिए पूरा गिरोह कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान में पिछले महीने शिक्षक भर्ती निकाली गईं थीं, जिसमें खेल कोटा भी रखा गया था। खेल कोटे के लिए राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग के प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन करने वालों की जांच कराई गई, तो उसमें 49 प्रमाणपत्र फर्जी मिले। ये सभी प्रमाणपत्र वर्ष 2012 से 2018 के बीच राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के बनाए गए हैं। अब राजस्थान में पटवारी की भर्ती निकली तो उसमें भी खेल कोटे के तहत राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग के प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन करने वाले छह फर्जी मिले हैं।

इनमें 54 प्रमाणपत्र गोंडा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के बनाए गए हैं। एक प्रमाणपत्र नोएडा में प्रतियोगिता बताकर बनाया गया है, जबकि वहां राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई ही नहीं। इसमें प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि किसी के रिश्तेदार यूपी में रहते हैं, तो किसी ने वहां नौकरी के लिए यह खेल किया है। इस फर्जीवाड़े में किसी बड़े गिरोह के काम करने का शक भी जताया गया है। इतना बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ने राजस्थान के सीएम को कानूनी कार्रवाई कराने के लिए पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid-ul-Adha: आंखें कंचीली-पैर सफेद, पाकिस्तानी 'सुल्तान' की कीमत 3 लाख, बाबा और नवाब भी कम नहीं
विज्ञापन

पटवारी की भर्ती में कुश्ती का फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले गोकुल मीणा, श्याम सूंदर डेलू, विषराम स्वामी, गौरव गहलोत, राजेश कुमार स्वामी, दीपक कुमार गुर्जर शिक्षक की भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले
कल्पना, पूनम चौधरी, सुनील कुमार, हरकेश गुर्जर, सचिन, राजेश सुमन, विनीत कुमार, श्याम सुंदर, सुरेश कुमार, मोहित कुमार शर्मा, कप्तान सिंह, नीरज कुमारी, अंबिका कुमारी, सोनम कुमारी, शराफत खान, उम्मेद सिंह, मुकेश कुमार प्रजापत, लोकेश कुमार, रिंकू ढाका समेत 49 है।

कुश्ती संघ को यूपी में बड़ा गिरोह होने का शक
भारतीय कुश्ती संघ को यूपी में इस तरह फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने वाला बड़ा गिरोह सक्रिय होने का शक है। संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने वाले ज्यादातर राजस्थान के रहने वाले हैं। इसके अलावा इसमें कोई न कोई अधिकारी भी शामिल होने का शक है। इसका पूरा खुलासा होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
 
यह बड़ा फर्जीवाड़ा है और इसके तार राजस्थान से लेकर यूपी तक जुड़े होने की आशंका है। इस मामले में राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा गया है, जिससे पूरे गिरोह का खुलासा हो सके। - विनोद तोमर, संयुक्त सचिव भारतीय कुश्ती संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें