फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र 2023: मैया के साज-शृंगार को सजे बाजार, बुधवार को पहला व्रत, देखें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Tue, 21 Mar 2023 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बुधवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। देवी के शक्तिपीठों और मंदिराें में माता की चौकी और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मैया की पूजा के साथ ही उनके साज शृंगार की तैयारियों में भी श्रद्धालु घरों और मंदिरों में तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र में मैया की पूजा के साथ ही उनके साज शृंगार की तैयारियों में भक्त जुट गए हैं। नवरात्र पर कारोबार चमकाने के लिए बाजार भी सज गए हैं। माता की मूर्ति, चुनरी, नारियल, रोली, लौंग से पूजा की थाली और टोकरी तक की खरीद शुरू हो गई है। मां के नौ स्वरूपों वाली मूर्तियों की भी काफी मांग हैं। शहर में 300 से अधिक स्थाई और अस्थाई दुकानें सज गई हैं। नवरात्र पर श्रद्धालु नौ दिन तक व्रत रखेंगे। कल से मंदिरों में घट स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। 

विज्ञापन


मंदिरों और शक्तिपीठों में होंगे भव्य आयोजन
बुधवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। देवी के शक्तिपीठों और मंदिराें में माता की चौकी और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शहर में शक्तिधाम मंदिर, रामा संकीर्तन मंदिर, बाबा औघड़नाथ दुर्गा मंदिर, दक्षिणेश्वरी भद्र काली मंदिर, दुर्गा मंदिर नौचंदी, मंशा देवी मंदिर और गोल मंदिर जयदेवी नगर में भव्य आयोजन होंगे। 

घट स्थापना मुहूर्त 
मीन लग्न में सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बारिश से ठंड की दस्तक, चैत्र नवरात्र के लिए तैयारियां शुरू, मेरठ महायोजना पर समिति मंथन कल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

 मूर्ति व शृंगार का सामान        कीमत
अष्ट धातु देवी मूर्ति 2 इंच से 12 इंच  1600 रुपये प्रति किलो
 देवी मां की मिट्टी की मूर्ति              20 रुपये से 2000 रुपये तक 
 फाइबर की देवी मां की मूर्ति          50 रुपये से 2000 रुपये तक
 मां की पोषाक नाथद्वारा की           120 रुपये से 1200 रुपये तक
 मुकुट जरकन                             40 रुपये से 800 रुपये तक
 माला जरकन, कुंदन, मोती            5 रुपये से 800 रुपये तक

व्रत का सामान और दाम की स्थिति (रुपये में)
खाद्य सामग्री              पहले     अब 

कुट्टू का आटा (एक किलो)     125    120  
सिंघाड़े का आटा (एक किलो)      200     160 
सामक के चावल (एक किलो)      120    120
चौलाई के लड्डू (एक किलो)       110    110

 फल     दाम फुटकर 
 अंगूर    70-80
 पपीता    30-35
 खरबूजा     40-45
 तरबूज    30-35
 सेब    120 - 135
 संतरा     70-80
 अनार     100-120
 कच्चा नारियल एक    30-35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें