मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय के छात्रों ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होते ही कैंपस के मुख्य द्वार पर ढोल-नगाड़े बजवाकर और मिठाई बांटकर खुशी बनाई। पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विवि छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र इक्कठा हुए। सभी ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को खूब बधाइयां दीं। कई दिनों से छात्र नेता विनीत चपराना पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कराने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे।