फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti: परीक्षा रद्द होने पर खुशी से झूमे अभ्यर्थी, CCSU के द्वार पर बजाए ढोल-नगाड़े, बांटी मिठाई

Sat, 24 Feb 2024 04:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP Police Bharti Exam Cancel: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीसीएसयू के छात्रों ने भी मुख्य द्वार पर ढोल-नगाड़े बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

विज्ञापन
सीसीएसयू के छात्रों ने जश्न मनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय के छात्रों ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होते ही कैंपस के मुख्य द्वार पर ढोल-नगाड़े बजवाकर और मिठाई बांटकर खुशी बनाई। पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विवि छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र इक्कठा हुए। सभी ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को खूब बधाइयां दीं। कई दिनों से छात्र नेता विनीत चपराना पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कराने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। 

अनोखा प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आज सुबह भी सरकार के कानों तक बात पहुंचे, इसके लिए भैंस के आगे बीन बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया गया था। अब छात्रों के हित में फैसला आने पर सभी ने विश्विद्यालय के मुख्य द्वार पर खुशी का इजहार किया। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि सरकार के फैसले से लाखों युवाओं और छात्रों में खुशी है। यह छात्रों की एकता और संघर्ष की जीत है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम
विज्ञापन

बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा और आरओ व एआरओ परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय मेरठ के छात्रों ने शनिवार को अनोखा प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त: CM योगी के फैसले पर अभ्यर्थियों के रिएक्शन; पढ़िए क्या बोले और कब होगी परीक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें