फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस की छात्रा की फेसबुक आईडी हैक

विज्ञापन
ccsu student facebook id hack
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में पीजी की एक छात्रा की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। अब उसे और उसके सहपाठी को बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। छात्रा ने शिकायत की, तो एसपी क्राइम के आदेश पर भी साइबर सेल ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

गजरौला निवासी छात्रा अपने सहपाठी के साथ मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। छात्रा ने एसपी क्राइम रामअर्ज को बताया कि किसी ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है और बदनाम करने की नीयत से परेशान कर रहा है। जिसने आईडी हैक की है, उसकी प्रोफाइल पर किसी युवती का फोटो लगा है। एसपी क्राइम ने साइबर सेल को जांच करने का आदेश दिया। छात्रा साइबर सेल पहुंची, तो वहां कहा गया कि आरोपी ने फेसबुक आईडी बंद कर दी है। जब छात्रा को वहां से टरका दिया गया, तो वह फिर एसएसपी ऑफिस पहुंची। यहां एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी से मिली, तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रा को लौटा दिया। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि साइबर सेल की टीम में पहले तीन सिपाही थे। लेकिन अब दो दरोगा और सात सिपाही हैं। ऐसे में कुछ सिपाहियों को वापस थानों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें