फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में मकानों पर भी लागू होगा आरक्षण

Sat, 05 Mar 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सीसीएयू लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस में अब मकानों पर भी आरक्षण लागू होगा। मकान एलाट करने में जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी के कोटे का ध्यान रखा जाएगा। कुलपति ने आरक्षण के आदेश को लागू करने से पहले से एक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


जिसकी रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। अहम बात यह है कि विवि ने हाल में शिक्षकों की नियुक्ति निकाली है, पदों की संख्या कम होने की वजह से अधिकांश पर आरक्षण लागू नहीं हो रहा, लेकिन मकानों पर होगा।

विवि में शिक्षकों की संख्या बढ़ने के बाद मकान का मामला मुद्दा बनता जा रहा है। पिछले साल हुई नियुक्ति में कुछ शिक्षकों को अभी तक मकान नहीं मिला है। वह गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। नए शिक्षक मकान एलाट करने को लेकर कुलपति से मिल चुके हैं। शासन की ओर से मकान देने में भी आरक्षण लागू करने का निर्देश दे रखा है।
विज्ञापन


विवि की कार्य परिषद इस पर मुहर लगा चुकी है। दरअसल, कैंपस में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए करीब 150 आवास बने हैं। इनमें ए टाइप में 11 मकान हैं। यह प्रोफेसर के लिए हैं। बी टाइप में भी 11 मकान हैं। सी टाइप में 24 हैं। डी और एच टाइप भी बनी है। ए टाइप में एक मकान पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. जेके पुंडीर खाली कर चुके हैं। एक और मकान खाली होने वाला है। ए टाइप मकान लेने के लिए कई प्रोफेसर लाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें